सम्पादन एक बहुत ही दिलचस्प काम है, और इसे पूरी दुनिया में हज़ारों लोग करते हैं। लेकिन सम्पादक बनने का मतलब है एक टोली का हिस्सा बनना। यह टोली निर्देशिका में पते जोड़ती है, स्थलों को वर्गों में विभाजित करती है और सम्पादन मार्गनिर्देशों का पालन करती है। आवेदन करने से पहले कृपया इन नुस्खों और सलाहों को पढ़ लें।
आवेदन सूचना: नुस्खे और सलाह
आम जानकारी
-
अपने स्थल को सूचिबद्ध कराने के लिये आपको सम्पादक बनने की ज़रूरत नहीं है। हमारे प्रस्तावना निर्देश देखें
- शुरुआत में अगर आप किसी छोटी, कम विकसित वर्ग के लिये निवेदन करें(आमतौर पर १०० से कम स्थलों वाले वर्ग) तो आपके सम्पादक बनने की सम्भावनायें ज़्यादा हैं।
- अगर आप पहले से ही सम्पादक हैं, तो यहाँ निवेदन न करें। नवीन वर्ग निवेदन पत्र का प्रयोग करें। अगर आप अपना प्रवेश शब्द यानी पास्वर्ड भूल गये हैं तो उसे फिर से पाने के लिये निवेदन कर सकते हैं। किसी सम्पादक का एक से ज़्यादा सम्पादक नाम नहीं हो सकता है। ऐसा पाए जाने पर सम्पादक को निष्कासित किया जा सकता है।
- यदि आप पहले मास में प्रवेश यानी लॉगिन नहीं करते, या आप लगातार चार महीने तक सम्पादन नहीं करते तो खाते बन्द हो जायेंगे। अगर आप समझते हैं कि आपके खाते का समय समाप्त हुआ है तो नीचे प्रस्तुत पर्चा भरें। अगर आप भूतपूर्व सम्पादक हैं और आपका खाता हटा दिया गया था या निष्क्रिय कर दिया गया था, तो नया आवेदन पत्र न भरें। उसके बदले यह पर्चा
आवेदन पत्र भरने के बारे में
- आपका आवेदन पूर्ण होना चाहिये।
- आपका आवेदन हमें यह बताता है कि आप किस तरह के सम्पादक होंगे। ख़राब तरह से लिखा आवेदन, जिसमे वर्तनी और व्याकरण की ग़लतियाँ हों, और/या केवल जालस्थलों का बढ़ा चढ़ा कर बखान करने वाला आवेदन स्वीकार नहीं होगा।
- आपको आवेदन में तीन पते॰ यानी यू॰आर॰ऍल॰ प्रदान करने होंगे। इन स्थलों का मसला उन्हीं वर्गों से सम्बन्धित होना चाहिये जिनके सम्पादन के लिये आप आवेदन कर रहे है।
- तीन पते (जालस्थल) प्रदान करके आप हमें यह प्रदर्शित कर रहे है
- इस वर्ग मे सूचित होने वाले स्थलों की समझ
- बढ़िया जालस्थल चुन पाने की काबिलियत, और
- अच्छे और उपयोगी वर्णन प्रदान करने की काबिलियत।
-
खुली निर्देशिका परियोजना के सम्पादन निर्देश
-
World/ वर्गों के अलावा, सभी जालस्थलों का मसला अङ्ग्रेज़ी में होना चाहिये, और वे अङ्ग्रेज़ी में वर्णित होने चाहिये। जिन जालस्थलों का मसला अङ्ग्रेज़ी में न हो, वे उचित World/[भाषा] वर्ग में जाने चाहिये और उसी भाषा में वर्णित होने चाहिये।
- यदि आप जालराज हैं, या किसी जालस्थल से सम्बद्ध हैं, तो आपने आवेदन में उजागर करें।
- हम खुली निर्देशिका परियोजना को जाल का इस्तेमाल करने वालों के लिये निष्पक्ष संसाधन बनाने के लिये अथक प्रयास करते हैं। खुली निर्देशिका परियोजना का किसी भी प्रकार से विज्ञापन या अनुचित प्रकार से जालस्थलों को बढ़ावा देने के लिये इस्तेमाल नहीं होना चाहिये। जो सम्पादक मूलतः अपनी या अपने ग्राहकों के स्थलों को बढ़ावा देते हैं, और/या प्रतियोगियों के जालस्थलों को परिवर्तित करके भेद�!
निवेदन पर विचार
-
आपके निवेदन पर एक या अधिक वरिष्ठ खुली निर्देशिका के सम्पादक विचार करेंगे, जो कि आपके दिये गये जवाबों के आधार पर निर्णय लेंगे। कोई भी दो आवेदन एक से नहीं होते, इसलिये आवेदन स्वीकार होने के लिये कोई जादुई नुस्खा नहीं है। हरेक आवेदन को अलग तरह से टटोला जाता है। हम पूरा प्रयास करते हैं कि जो लोग निर्देशिका को और सम्पादक सम्प्रदाय को मूल्यवान बना पायें उनके आवेदन स्वीकार हों, लेकि�!
सम्पादन आवेदन पर्चे को भरने को लिये कृपया नीचे दिये "आगे बढ़ें" बटन को दबायें।